
सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव गूजरपुर में नामजदो ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गूजरपुर निवासी प्रशांत कुमार पुत्र ग्रीस कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि गत 13 जनवरी की शाम चार बजे करीब वह अपने घेर में पशुओं को चारा डाल रहा था। घेर के सामने पीड़ित का खेत है । जिसमे लाहा की फसल खड़ी है । खेत में गांव का ही आशीष पुत्र संजय कुमार आवारा गायों को खेत में छोड़ रहा था। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गया । आरोपी अपने घर चला गया और अपने ताऊ विजय पाल सिंह पुत्र मुलायम सिंह को अपने साथ बुला लाया । आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पीड़ित को जमीन कर गिरा लिया और मारपीट करने लगे । आरोपी आशीष ने लोहे के मुक्के से पीड़ित की बाई आंख पर घूंसा मार दिया। जिससे वह घायल हो गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












