नामजदों ने युवक को पीटा, रिपोर्ट

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नाई नगला ताहर में नामजदों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

गांव नाई नगला ताहर निवासी ईशू पुंढीर पुत्र विजय पाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह गत 3 जनवरी की दोपहर करीब 1 बजे अपने खेत पर गेंहू की फसल की सिंचाई कर रहा था। तभी गांव के अनुज पुत्र नेम सिंह, नेम सिंह पुत्र पप्पू , उदयवीर पुत्र सूरज पाल गाली गलौज करते हुए आए। पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पूर्व में आरोपियों ने पीड़ित के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment