भाजपा ने चलाया मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

भारतीय जनता पार्टी ने सासनी मंडल में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाकर व्यापक स्तर पर जनसंपर्क और बूथों का निरीक्षण किया गया। मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह और आकाश वाष्र्णेय ने विभिन्न बूथों का दौरा कर मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया का जायजा लिया।
बुधवार को मंडल पदाधिकारियों ने आधा दर्जन से अधिक बूथें का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित बूथ अध्यक्षों के साथ बैठकें कीं और मतदाता सूची की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। पदाधिकारियों ने बूथ अध्यक्षों के साथ मिलकर मतदाता सूची में नए जुड़े और कटे हुए नामों का सत्यापन किया। ऐसे युवा जिनकी आयु 1 जनवरी तक 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 वितरित किए गए। मंडल अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों को घर-घर जाकर संपर्क करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे। निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर एक वोट महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को गंभीरता से लेने और अधिक से अधिक लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment