शाहपुर में चोरों का तांडव, लाखों की नगदी और जेवरात पार

गांव शाहपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने गांव में दुस्साहस दिखाते हुए एक ग्रामीण के घर को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और जेवरात पार कर दिए। माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र में चोरों के आतंक का भय बना हुआ है। हालांकि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पीडित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी राकेश शर्मा बीती रात अपनी पत्नी के साथ घर के बाहरी कमरे में सो रहे थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर के पिछले हिस्से से प्रवेश किया और अंदर के कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखे संदूक और अलमारियों को खंगालते हुए वहां रखी नगदी और लाखों रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना को अंजाम देने के बाद चोर बड़ी ही सफाई से मौके से भाग गये। सुबह जब मकान स्वामी सोकर जागे और कमरे का टूटा ताला तथा संदूक अलमारी खाली देखी तो उनके पैरोंतले जमीन खिसक गई। उधर घर की महिलाओं में चीख पुकार मच गई। सुबह-सुबह मची चीख पुकार सुनकर पडौसियों की भीड जुट गई। घटना की सूचनना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना करते हुए साक्ष्य जुटाए। पीड़ित गृहस्वामी ने घटना की तहरीर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ दी है। वहीं सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना में तहरीर प्राप्त हो गई है। और पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं जो अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हैं।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment