मुहल्ला दाऊजी में रास्ते में बहता गंदापानी लोगोें की बना पेशानी

मुहल्ला दाऊजी में दाऊजी मंदिर जाने वाले रास्ते पर सीवर का गंदा पानी बहने और नालियां चैक होने की समस्या काफी समय से बनी हुई है। इसका अभी तक कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई स्थाई समाधान नहीं निकला है। लोगों ने इसकी शिकायत फिर से नगर पंचायत में की है।
मुहल्ला दाऊजी निवासियों ने बताया कि नाली के निकट की उनका घर है जहां पूरे दिन गंदगी के कारण बदबू आती रहती है। इस बदबू के साथ बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ सकता है। वहीं अधिशासी अधिकारी विकास जैन ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव अभी पारित नहीं हुआ है, लेकिन जैसे ही इसे मंजूरी मिलेगी, समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment