
हाथरस। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शहर के डी.आर.बी.इंटर कॉलेज आगरा रोड से साइकिल यात्रा जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ शाखा के पर्यावरण गतिविधि संयोजक कृष्ण कुमार अग्रवाल एवं डा.मनोज शर्मा के नेतृत्व में किया गया।
साइकिल यात्रा जन-जागरूकता अभियान का मुख्य संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के तहत सप्ताह में एक बार साइकिल चलायें, स्वास्थ्य बनायें, पेट्रोल बचायें के नारे को साकार करने के लिये आयोजित किया गया।। शाखा अध्यक्ष कमलेश जैन ने कहा कि साइकिल चलाओ प्रदूषण घटाओ और देश की प्रगति मे योगदान दें, इसके लिये सप्ताह में कम से कम एक बार संडे ऑन साइकिल अवश्य चलायें।
शाखा के सदस्य रिषी बंसल ने कहा कि इस साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, ईंधन की बचत और अच्छे स्वास्थ्य के प्रति चेतना जागृत करना था। संस्था के सभी सदस्य एक समान संगठनात्मक टी-शर्ट (श्वेत और ग्रे रंग) पहने हुए अनुशासित कतार में अपनी साइकिलों के साथ सम्मिलित हुए।
साइकिल यात्रा में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संदेश का मुख्य बैनर लेकर शहर के मुख्य डी.आर.बी. इंटर कॉलेज से शुरू होकर बस स्टैंड, घास मंडी, चिंताहरण रोड, कोतवाली, ओवरब्रिज ,मोहनगंज, घंटाघर, नजिहाई बाजार, लोहट बाजार, सादावाद गेट, चावण गेट, नई धर्मशाला, बीएच मिल होती हुई डीआरबी इंटर कालेज तक साइकिल चलाई और आम जनता को पर्यावरण को स्वच्छ रखने की प्रेरणा दी।
यात्रा में सहभागिता के लिये शाखा के सचिव अंकुल जैन एवं कोषाध्यक्ष अंकित वाष्णैय ने सभी सदस्यो का धन्यवाद दिया। शाखा के उप सचिव विशाल वाष्णैय ने कुछ सदस्यो को अपने प्रतिष्ठान से साइकिल की व्यवस्था की गई। साइकिल यात्रा में जिला समन्वय अनिल वाष्णैय, हरीश वाष्णैय, देवेंद्र वाष्णैय गोपालधाम, जस मित्तल, विवेक वाष्णैय, प्रतीक अग्रवाल, अनूप जैन, मनीष मित्तल और अन्य सदस्य शामिल थे।












