प्रसादी मे संत व श्रद्धालुओ का उमडा जनसैलाब: तीन दशक बाद भी बाबा के अनुयायियो का लगाव नही हुआ है कम

हाथरस। ब्रज वसुन्धरा के परम संत पं. गयाप्रसाद जी महाराज की तपोस्थली पर गत शनिवार को सैकडो श्रद्धालुओ द्वारा भजन कीर्तन, पूजन व प्रसादी का आयोजन किया गया।। गोवर्धन धाम स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर मे संत पं. गयाप्रसाद जी महाराज की तपो स्थली पर शनिवार को हुये भजन कीर्तन में बडी संख्या मे गोवर्धन के संतो के अलावा उनके अनुयायी सैकडो की संख्या मे शामिल हुये। स्मरण हो कि शहर के मूलनिवासी परम संत बाबा गयाप्रसाद जी महाराज ने गोवर्धन मे रहकर करीब 55 वर्ष सेवा की थी। उनके ब्रह्मलीन होने के 30 वर्ष बाद भी लोगो मे उनके प्रति जबरदस्त आस्था देखने को मिली। बाबा की तपोस्थली स्थल की देख रेख करने वाले उनके नाती रामजीवन भी अब बाबा की सेवा में लीन हो गये है।
गोवर्धन धाम में गत शनिवार को तपोस्थली स्थल पर हुये भजन कीर्तन व प्रसादी मे हाथरस के सैकडो लोगो के साथ सैकडो संत भी शामिल हुये और तपोस्थली स्थल पर बाबा की प्रतिमा के छविचित्र के समक्ष पूजन किया गया। पूजन के उपरान्त जोरदार प्रसादी भंडारे का भी आयोजन किया गया।। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी तजवंत कालरा, कबिश कालरा, भाजपा नेता व श्री ब्राहमण महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा बंटी भैया, श्री ब्राहमण महासभा के पूर्व अध्यक्ष संदीप शर्मा, आचार्य सनत गोपाल दीक्षित, प्रेस क्लब अध्यक्ष उमाशंकर जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार, राजेश गौतम, सुमित शर्मा, बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा, रानू पंडित, अभिषेक रंजन आर्य, महावीर चौधरी, सुधीर शर्मा, शैलेश दीक्षित, आदित्य शर्मा, प्रशांत प्रताप सिंह, यवन चौहान, देश दीपक रावत, विकास भारद्वाज, जीतू शर्मा, पंकज खण्डेलवाल, विवेक टालीवाल मिन्टू, नितिन बागला, राहुल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, रजत गौतम आदि सैकडो भक्त शामिल थे।












