
हाथरस। सरस्वती महाविद्यालय में पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा नींबू शिकंजी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।। भीषण गर्मी में अभ्यर्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत नींबू शिकंजी बांटी गई और शिकंजी पीकर अभ्यर्थियों, पुलिस कर्मियों व अन्य विद्यालयों से ड्यूटी देने आये कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षा केंद्र सरस्वती महाविद्यालय के प्रशंसाजनक कार्य की सराहना की। शिकंजी वित्तरण के दौरान प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित ने बताया कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों व पुलिस कर्मियों के लिए शीतल जल, नींबू पानी की व्यवस्था की गई, जिससे कि बाहरी क्षेत्रो से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को डी हाईड्रेशन व गर्मी से राहत मिल सके।। इस मौके पर डॉ. आनंद चक्रवर्ती, डॉ. गोपेश सिंह, डॉ. राज कुमार, जयप्रकाश सिंह, गोविन्द शरण अग्रवाल, पवन पाठक, हर्ष पारस मौजूद थे।









