
हाथरस। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के अनुसार आत्म निर्भर मंडल मासिक समीक्षा बैठक हाथरस जंक्शन मण्डल के पंचायत में मण्डल अध्यक्ष योगेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।। बैठक में मुख्य अतिथि पवन रावत जिला मीडिया प्रभारी थे। बैठक में पवन रावत,मंडल प्रभारी व क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती डौली माहौर, जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रमोद सेंगर आदि ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री दिनेश कुमार, महेश चन्द वर्मा ने किया। बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थेI









