तीन युवकों ने रेडीमेड कपड़ों की दुकान से शर्टों से भरी पॉलिथीन की पार

घटना हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला हुरमतगंज स्थित भुस मंडी के पीछे एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान से शुक्रवार को तीन युवक शर्टों से भरी पॉलिथीन को चोरी कर ले गए। उक्त घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हाजी सुहैल कुरैशी की रेडीमेड कपड़ों की दुकान भुस मंडी के पीछे स्थित है। शुक्रवार को तीन युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और मौका पाकर वहां रखी करीब छह शर्टों से भरी एक पॉलिथीन उठाकर फरार हो गए। इस दौरान दुकान पर मौजूद लोगों को घटना की भनक तक नहीं लगी। बाद में सामान की कमी महसूस होने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई । जिसमें तीनों युवकों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment