सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन की विद्युत केबल में फिर से लगी आग , विद्युत आपूर्ति हुई बाधित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन की विद्युत केबल में फिर से लगी आग , विद्युत आपूर्ति हुई बाधित


सिकंदराराऊ। कस्बा हसायन में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर विद्युत केबल में मंगलवार को फिर से आग लग गई। विद्युत केबल धू धूकर जलने लगी। जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से मरीज, तीमारदार और गर्भवती महिलाओं को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे जनरेटर को जिम्मेदार अधिकारियों ने चालू कराकर विद्युत आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास भी नहीं किया ।
बतादें कि गत शुक्रवार की सुबह 10 बजे करीब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन की विद्युत केबल में अचानक आग लग गई थी । जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की विद्युत आपूर्ति घंटो तक बाधित रही थी । मंगलवार की सुबह 11 बजे करीब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर विद्युत केबल में पुनः आग लग गई। केबल में आग लगने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई । विद्युत आपूर्ति बाधित होने से भीषण गर्मी में मरीज़ों एवं तीमारदारो को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विद्युत आपूर्ति ठप होते ही चिकित्सक कक्षों एवं एक्स रे कक्ष में अंधेरा छा गया। इसके बाद कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अपने
कक्षों से बाहर निकलकर इधर उधर चले गए। जिससे मरीज भटकते हुए नजर आए। सामुदायिक स्वास्थ्य पर लगे जनरेटर को भी नहीं चलाया गया। इस संबंध में कार्यवाहक प्रभारी चिकित्सक की जिम्मेदारी संभाल रहे दंत चिकित्सक डॉ. कोपेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी सीएचसी की विद्युत केबल में अचानक आग लग गई थी । जिससे तकनीकी कमियां उत्पन्न हो गई हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि जनरेटर को संचालित करते समय अचानक कमी आने के कारण वह चालू नहीं हो पाया। बड़े जनरेटर की मरम्मत के लिए स्थानीय स्तर पर मिस्त्री उपलब्ध नहीं है। बाहर से मिस्त्री बुलाकर जल्द ही आपूर्ति दुरुस्त कराई जाएगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment