रिश्वतखोर दरोगा को एसपी ने किया निलंबित

सिकंदराराऊ। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा कार्रवाई करते हुए 10 हजार रूपए की रिश्वत लेने के आरोपी दरोगा जंगजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। दरोगा को 22 मई की रात रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस चौकी कचौरा इंचार्ज जंगजीत सिंह ने क्षेत्र के गांव जुलापुर निवासी रीना पत्नी अनिल से मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करने के नाम पर 10 हजार रुपये मांगे थे। जिसकी शिकायत पीड़िता महिला ने
एंटी करप्शन टीम अलीगढ़ से की थी । टीम ने शुक्रवार की शाम को जाल बिछाया था। रीना का पति अनिल 10 हजार रुपए देने शुक्रवार की रात्रि को चौकी पर पहुंचा । जैसे ही दरोगा ने नोट पकड़े, टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम ने दरोगा के हाथ धुलवाए, तो केमिकल के कारण उनके हाथ लाल हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद एंटी करप्शन टीम दरोगा को अपने साथ हाथरस जंक्शन थाने ले गई और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दरोगा को न्यायालय ने जेल भेज दिया ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अब रिश्वत लेने वाले दरोगा जंगजीत सिंह को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment