सुनिये कथा रघुनाथ की, में हो रही कथा की अमृत वर्षा: भक्त ले रहे पुण्य लाभ

हाथरस। सुनियें कथा रघुनाथ की। के तहत कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट पर वृंदावन गार्डन के निकट स्थित श्री त्रिपुरारी महादेव मंदिर पर रघुनाथ जी की कथा का आयोजन शुरू हो गया है और कथा में कथा की अमृत वर्षा सरस प्रवक्ता आचार्य श्री बागीश गौड जी द्वारा की जा रही है और भक्त कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।। धर्म ते विरत ना होइ रघुराई, प्राण जाए पर वचन न जाइ। सुनिए कथा रघुनाथ की पर अधिक मास के उपलक्ष में भगवान श्री राम जी की कथा की अमृत वर्षा का आयोजन गत 18 मई से श्री त्रिपुरारी महादेव मंदिर वृंदावन गार्डन के सामने कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट पर किया जा रहा है और कथा की अमृत वर्षा सांय 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक सरस प्रवक्ता आचार्य श्री बागीश गौड जी द्वारा की जा रही है। वहीं आयोजकों द्वारा समस्त धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध करते हुए कहा गया है कि सुनिए कथा रघुनाथ जी की के महोत्सव में पहुंचकर कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें और कहा है कि अधिक मास के माह में प्रभु की कथा सुनने से पुण्य फल अधिक प्राप्त होता है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment