बन्द के समर्थक कैमिस्ट व्यापारियों ने दुकानें बंद कर किया विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी: मांग

हाथरस। ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेटस कंपनियों द्वारा भारी छूट और नकली दवाओं के विरोध में कैमिस्टों की हड़ताल का आज मिला-जुला असर देखने को मिला। वहीं कैमिस्ट इस मामले में दो गुटों में बंटे नजर आए, जिसके कारण कुछ दवा दुकानें बंद रहीं तो जबकि तमाम दुकानें खुली रहीं। बन्द के समर्थन वाले कैमिस्ट व्यापारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया गया। कुछ दुकानें खुली रही, तो कुछ बंद दिखाई दी।
आज ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्टस (एआईओसीडी) और उत्तर प्रदेश की संस्था ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्टस उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बड़ी संख्या में आज जिला हाथरस केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आवाहन पर एक गुट के दवा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और व्यापारियों ने शहर के चैतन्य कॉम्प्लेक्स के बाहर सरक्यूलर रोड व घंटाघर पर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन करते कैमिस्टों ने अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की है और उनकी मुख्य मांगों में ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाना है। वहीं, केमिस्टों के दूसरे गुट ने ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध करते हुए बन्द का समर्थन नही किया है। हड़ताल को लेकर औषधि विभाग ने भी पूरी नजर रखी।
बन्द के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष पदम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नवीन सबलोक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकू अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, कमलकांत गुप्ता, संजय सारडा, अमित सबलोक, महामंत्री दीनदयाल गोयल, हर्ष वाष्णेय, रामेश्वर वाष्णेय, रजत गर्ग, अंबुज जैन, सचिन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अंकुर गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, कमलकांत गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय जैसवाल, अमित जैन, अंबुज अरोड़ा, गोपाल गर्ग, पवन अग्रवाल, कपिल, प्रदीप अग्रवाल, जय भवानी मेडिकल, सिटी हेल्पलाइन, मां चामुंडा मेडिकल, एलएस मेडिकल, शिव गौरी फार्मेसी, विराट मेडिकल, गुलाटी मेडिकल स्टोर, वार्ष्णेय ब्रदर्स, चंद्रा मेडिकल, चामुंडा मेडिकल, कृष्णा मेडिकल, ओम मेडिकल आदि तमाम दवा व्यापारी शामिल थे।









