राहुल गांधी पर लगाए गए मानहानि के तीनों आरोप कोर्ट द्वारा खारिज — विवेक उपाध्याय

हाथरस।कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष पर हाथरस कोर्ट में लगाए गए तीन मानहानि के आरोपों को न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया है। इसकी जानकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने दी है।।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा है कि यह फैसला सत्य, लोकतंत्र और न्याय की जीत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं, जिससे घबराकर राजनीतिक द्वेष की भावना से उनके खिलाफ निराधार मुकदमे दर्ज कराए गए थे।जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा ने कहा कि अदालत ने तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर तीनों मानहानि के आरोपों को खारिज कर यह स्पष्ट कर दिया है कि सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी न्यायपालिका का सम्मान करती है और अदालत के इस फैसले का स्वागत करती है।।
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और जनता की आवाज बनने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment