
हाथरस। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी से अब ब्राह्मण समाज में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है और आज शहर के घंटाघर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा पुतला फूंका गया और जमकर नारेबाजी की गई।
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा आज जिला संरक्षक शरद उपाध्याय नंदा एवं जिलाध्यक्ष विनीत शर्मा (बंसी पंडित) के नेतृत्व में घंटाघर चौराहे पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा समस्त ब्राह्मण समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में उसका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया और गहरा रोष व्यक्त किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने राजकुमार भाटी द्वारा दिए गए अभद्र बयान की निन्दा की और कहा कि ब्राह्मण समाज किसी से कम नहीं है। शीघ्र ही आमना सामना होने पर उसका मुंह काला करने का भी काम करेंगे।
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष विनीत शर्मा बंसी पंडित द्वारा कहा गया कि सपा प्रवक्ता के बयान से ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश व उबाल है और सपा प्रवक्ता भूल गए हैं कि ब्राह्मण समाज के आशीर्वाद के बिना कोई भी दल सफल नहीं हो सकता है।
पुतला दहन करने वालों में संजू बाबा, रोहित कौशिक, दुष्यंत शर्मा, प्रमोद शर्मा, कुणाल पंडित, करण शर्मा, सौरभ शर्मा, बिंदु उपाध्याय, योगेश शर्मा आदि शामिल थे।












