
सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में स्विमिंग पूल से नहाकर घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक में एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में भारी कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बिसावर क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती निवासी करीब 38 वर्षीय विनोद पुत्र कल्लो उर्फ कालीचरण वाल्मीकि अपनी बाइक से स्विमिंग पूल से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विनोद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।घटनास्थल पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गये और घायल विनोद को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












