प्राचीन शनिदेव मंदिर पर फूल बंगला व छप्पन भोग में दर्शन देंगे शनिदेव

हाथरस। शहर के सादाबाद गेट स्थित प्राचीन मंदिर श्री शनिदेव जी महाराज पर आज प्रातः मंगला आरती के साथ श्री शनिदेव जन्मोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम का आरंभ हो गया है।।
इस अवसर पर मंदिर सेवायत चन्द्रप्रकाश जोशी ने बताया कि इस वर्ष 2026 में शनिश्चरी अमावस्या कल 16 मई शनिवार की है। आज के दिन ही भगवान शनिदेव का जन्म हुआ था। यह एक दुर्लभ संयोग है कि शनिवार के दिन ही शनिश्चरी अमावस्या यानी शनिदेव जन्मोत्सव पड़ रहा है। कई वर्षों बाद यह संयोग बना है। उन्होंने बताया कि अमावस्या कल 16 मई शनिवार को सुबह 5:11 बजे आरंभ होगी। जबकि यह तिथि 17 मई तड़के 1:30 बजे संपन्न हो जायेगी। शनिश्चरी अमावस्या यानी शनि जमोत्सव और वट सावित्री व्रत भी है। यह दुर्लभ संयोग सालों बाद बना है। इस दिन शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष वाले लोगों के लिए पूजा, तेल से अभिषेक और दान करना बहुत शुभ होता है।
पं. चन्द्रप्रकाश जोशी ने बताया कि श्री शनिदेव जन्मोत्सव आरंभ हो चुका है। जिसके तहत कल शनिवार को भी मंगला आरती के अलावा मंदिर में भगवान श्री शनिदेव के भव्य फूल बंगला व विशाल छप्पन भोग के दर्शन सजाये जायेंगे। इस अवसर पर दूर दूर से लोग हर वर्ष भगवान श्री शनिदेव के दर्शन करते हैं और स्टाल लगाकर भगवान की प्रसादी का वितरण करते हैं।
इस अवसर पर सेवायत पुजारी चन्द्रप्रकाश जोशी के अलावा राकेश भारद्वाज, प्रेमकिशोर वशिष्ठ, प्रताप सिंह, विकास जोशी, आकाश जोशी, दिलीप कुमार (भूरा), नवीन वार्ष्णेय, कपिल वार्ष्णेय, अतुल माहेश्वरी, पीयूष गुप्ता, सुशील गौतम, विपुल शर्मा, आलोक शर्मा, नवीन वर्ष्णेय, संतोष वार्ष्णेय (अखवार वाले), कुलदीप गौड़, संजय केशव दीक्षित व पं. मनीष शर्मा आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment