विकास खंड सासनी के ग्राम प्रधानों के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रधान पति कुंवर कन्हैया सिंह तोमर के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सुरेन्द्र दिलेस से लखनऊ स्थित उनके आवास पर एक शिष्टाचार मुलाकात कर प्रधानों ने अपना कार्यकाल बढ़ाने और आगामी चुनावों तक प्रशासक नियुक्त न करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने तथा आगामी चुनावों तक प्रशासक नियुक्त न करने का अनुरोध किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि विकास कार्यों की निरंतरता और ग्रामीण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाना जनहित में आवश्यक है। वहीं राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने सभी ग्राम प्रधानों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने ज्ञापन पर उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार जन प्रतिनिधियों की समस्याओं और सुझावों पर सकारात्मक विचार करेगी। इस अवसर पर सासनी ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान और प्रतिनिधि कुंवर कन्हैया सिंह तोमर, चैधरी अर्जुन सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति, गांव सिंघर्र प्रधान श्रीमती रजनी तोमर, राजकुमार शर्मा प्रधान, हरवीर सिंह, बेबी चैधरी प्रधान, मुकेश चैधरी प्रधान पति, भूरा सिंह प्रधान, जीतू ठाकुर प्रधान और मोहित शर्मा प्रधान शामिल थे।












