
हाथरस जायंट्स ग्रुप का हाथरस गूंज द्वारा एक रेस्टोरेंट में मां का सम्मान आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सभी संस्था की महिलाओं ने एक दूसरे को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
सम्मान के उपरांत अनेक गेम्स तंबोला, अंताक्षरी सभी महिलाओं ने कुछ ना कुछ परफॉर्मेंस दी। मां के अनुभवों को साझा किया। लोकगीत, भजन, कहानी, शेर शायरी के माध्यम से मातृत्व और भारतीय संस्कारों को विशेष रूप से याद किया गया। आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं। इसी बीच केक काटकर आपसी खुशी साझा की गई। कार्यक्रम का एक ही भाव था कि हमारी संस्कृति हमें एक दूसरे के प्रति सम्मान, प्रेम और जिम्मेदारी के भाव सिखाती है। अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि अगर हम अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहेंगे तो आने वाली पीढ़ियां बेहतर बनेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वाइस प्रेसिडेंट गुंजन दीक्षित, चार्टर दीप्ति वाष्र्णेय, आईपीपी माधुरी वाष्र्णेय, अध्यक्ष सीमा शर्मा, सचिव नमिता गोयल, कोषाध्यक्ष कुसुम वाष्र्णेय, ईशा वर्मा, पिंकी शर्मा, कल्पना गुप्ता, सीता वाष्र्णेय, रितु वाष्र्णेय, रितु गुप्ता, नेहा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सीमा शर्मा, रागिनी, चित्रा गोयल, मोहिता पोद्दार, शोभा बंसल आदि सदस्याएं उपस्थित थीं।












