सिकन्द्राराऊ में 17 को धूमधाम से निकलेगी भगवान परशुराम शोभायात्रा

सिकन्द्राराऊ गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कस्बा में 17 मई को भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी । शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बा के पंत चैराहे से विधिवत पूजा अर्चना कर होगा। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व सांसद एंव जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय द्वारा फीता काटकर किया जाएगा। शोभायात्रा के अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व कासगंज रोड स्थित ममता गेस्ट हाउस में सम्मान समारोह का आयोजन दोपहर 12 बजे से होगा। सम्मान समारोह के उपरांत दोपहर 3 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा में दर्जनों झांकियां आकर्षण का केंद्र बनेंगी। कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन भूतेश्वर मंदिर पर पहुंचकर होगा । आयोजकों द्वारा शोभायात्रा को लेकर जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आयोजक शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकांे ने समाज के बंधुओं एवं युवाओं से शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment