जमीनी विवाद में अधिवक्ता को भाई ने पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला गढ़ी बुन्दूखाँ में जमीनी विवाद में एक अधिवक्ता को उनके बड़े भाई ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित अधिवक्ता ने अपने नामजद भाई के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला गढ़ी बुन्दूखाँ निवासी कृष्णकान्त एड० पुत्र घनश्याम सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 10 मई की शाम 6 बजे करीब वह बाइक पर सवार होकर घर से अपने खेत के लिये निकल रहा थे । तभी बड़े भाई प्रेमपाल सिंह आते हुए बोले तुझे अपने प्लॉट से हिस्सा चाहिए । पीड़ित ने हिस्सा लेने को कहा तभी आरोपी भाई ने पीड़ित को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी द्वारा पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment