
सासनी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत महमूदपुर बरसै स्थित पुलिया वाले महाराज जी के मंदिर को प्रशासन द्वारा तोड़ दिये जाने के विरोध में हिंदूवादियो एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार धरना दिया जा रहा है और उनके धरना आज भी जारी रहा।
हिंदूवादियो एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वहां दोनों पैरों से विकलांग महंत पप्पू नाथ को कथित रूप से जबरन घसीटकर कुटिया से बाहर निकाल दिया गया। साथ ही मंदिर में स्थित हनुमान जी महाराज, शनिदेव, जाहरवीर बाबा, कृष्ण जी तथा अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को प्रशासन द्वारा कहीं ले जाया गया और मंदिर को तोड़ दिया गया।
इसके चलते आक्रोशित क्षेत्रीय लोग एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने मांग की है कि मंदिर एवं बाबा की कुटिया को निर्धारित स्थान पर पुनः विधि-विधान से स्थापित किया जाए।
धरना स्थल पर पर मंहत पप्पू नाथ, धर्मपाल सिंह, मुनेश, केशवदेव, त्यागी बाबा, विभाग अध्यक्ष राहुल उपाध्याय, जिला महामंत्री आशुतोष अग्रवाल, पंकज मित्तल, विशाल कुलश्रेष्ठ, ओमप्रकाश एवं अन्य कार्यकर्ता तथा ग्रामीण मौजूद थे।












