प्रधानमंत्री की अपील से सर्राफा व्यापारियों में बढ़ी चिंता: बैठक कर बोले

पिता कैसे करेगा कन्यादानः मंत्री, विधायकों की यात्राओं में कटौती कर जनता के सामने प्रस्तुत करें उदाहरण

हाथरस सर्राफा एसोसिएशन की आवश्यक बैठक आज लोहट बाजार में प्रमुख सर्राफा व्यापारी अमरेश बंसल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक वर्ष तक सोने के आभूषण ना खरीदने की अपील ने छोटे ज्वेलर्स, दुकानदारों एवं स्वर्णकारों को असमंजस एवं चिंता की स्थिति में डाल दिया है।
बैठक में सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए आवाहन से उनके सामने बहुत ही दुविधा एवं असमंजस की स्थिति बन गई है। जबकि बढ़ते हुए सोने की रेटों के कारण काम वैसे ही 10 प्रतिशत रह गया है। ऊपर से यह अपील मध्यम सर्राफा व्यवसाईयों की कमर तोड़ने का ही काम करेगी। व्यापारियों ने कहा कि माना कि देश हित सर्वोपरि है,पर देशहित के नाम पर आम आदमी अपनी बेटी के विवाह को क्या एक वर्ष तक रोके रखे, आम आदमी केवल अपनी बेटी के लिए मंगलसूत्र, कुंडल और नथ खरीदता है, तब वह बेटी का कन्यादान करता है और उस पर यह अपील बेटी के कन्यादान में भी बाधक रहेगी।
सर्राफा एसोसिएशन की मीटिंग में इस पर मंथन किया गया और प्रधानमंत्री से अनुरोध किया गया कि वह अपनी इस अपील को बड़े-बड़े ज्वेलर्सों जैसे तनिष्क, किष्ना, कल्याण पर लागू करें, आम छोटे सर्राफा व्यापारियों को इससे मुक्त रखें। वैश्विक संकट के दौर में विदेशी मुद्रा खर्च रोकने की बात है, तो सबसे पहले प्रधानमंत्री को खुद एवं अपने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों को निर्देश दें, कि वह अपने पेट्रोल डीजल एवं विदेशी दौरों, हेलीकॉप्टर यात्राओं में कटौती करके जनता के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत करें, ताकि जनता उनका अनुसरण करें। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश रंगीला एवं उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने किया।
बैठक में अरविंद सोनी, रजनीश शर्मा, विक्रम वर्मा,विशाल सोनी, बौ. अमिताभ शर्मा, बौ.अमित शर्मा, धीरेंद्र पाठक, अनिल वर्मा, शैलेंद्र माथुर, किशनलाल वर्मा, बांकेबिहारी वर्मा, सुमित पोद्दार, जय वर्मा के अलावा तमाम सर्राफा व्यापारी मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment