प्रेम रघु नर्सिंग काॅलेज में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज डे

हाथरस प्रेम रघु नर्सिंग काॅलेज में आज अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज डे बडे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के चेयरमैन डा. पी.पी. सिंह, डिप्टी डायरेक्टर डा. भरत शर्मा व प्राचार्य सतेन्द्र सिंह ने मिस फ्लोरेन्स नाइटेगल एवं माॅ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
कार्यक्रम में एएनएम, जीएनएम एवं बीएससी नर्सिंग व पैरामेडिकल के कामिनी, खुशबू, डौली, चेतना, अंजली सैंगर, प्रेरणा, गुन्जन, अरजेश आदि ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे रंगोली, पोस्टर, क्विज, र्माॅडल, स्पीच एवं क्राफ्ट में भाग लिया। छात्र/छात्राओं ने नर्सिंग की जननी मिस फ्लोरेन्स नाइटेगल के बारे में बताते हुए अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
संस्था के चेयरमैन डा.पी.पी.सिंह ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में नर्सेज का एक महत्वपूर्ण योगदान है। नर्सेज के बिना चिकित्सा क्षेत्र अधूरा है। उन्होंने कहा कि मैं सभी नर्सेज से अनुरोध करूँगा कि चिकित्सा क्षेत्र में जाने के बाद इसे केवल जीविकोपार्जन का साधन ही न मानें, बल्कि सेवा भाव के साथ और बिना किसी भेदभाव के समाज की सेवा करें।
संस्था के डिप्टी डायरेक्टर डा. भरत शर्मा ने बताया कि नर्स एक सेवा, समर्पण और ममता की मिसाल हैं और नर्स स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी हैं। प्राचार्य सतेन्द्र सिंह ने बताया कि नर्सिंग का क्षेत्र बहुत व्यापक है। नर्सिंग का कोर्स करके हमारे छात्र छात्राऐं अपने देश के अतिरिक्त विदेशों में भी सेवा कर सकते हैं।
कार्यक्रम में आयुर्वेदिक प्राचार्या डा. सरोज गौतम, डौली सिंह, विनोद कुमार, जितेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र केवट, रितु कौशिक, हिमांशू सैंगर, श्वेता, मुस्कान, भारती, शीतल, कृष्णकान्त, कुसुमलता आदि सभी शिक्षकगण और समस्त छात्र एवं छात्राऐं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्य एवं खुशी ने किया। कार्यक्रम के अन्त में संस्था के चेयरमैन डा. पी.पी.सिंह ने सभी अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुये अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज डे की बधाई दी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment