बाइक और साइकिल की हुई भिड़ंत,दो घायल ,रेफर

सिकंदराराऊ । हाथरस रोड स्थित गांव नगला विजन के निकट मंगलवार को बाइक और साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर दोनों घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया ।
बताया जाता है कि गांव नगला विजन के समीप मंगलवार की दोपहर को बाइक और साइकिल आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार उमेश कुमार पुत्र अनोखेलाल निवासी मोहल्ला नगला लाला थाना सिकंदराराऊ एवं साइकिल सवार संतोष पुत्र हरि सिंह निवासी गांव बरामई थाना सिकंदराराऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आनन फानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment