प्लॉट की सफाई कर रहे युवक पर फावड़े से किया हमला ,घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव धर्मपुर में प्लॉट की सफाई कर रहे एक युवक को नामजदों ने फावड़े से प्रहार कर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में एक महिला समेत चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव धर्मपुर निवासी राजेंद्र पुत्र सियाराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 9मई की सुबह 8 बजे करीब अपने प्लॉट में सफाई कर रहा था। तभी गांव के ही जयप्रकाश , जयहिंद ,जयकुमार पुत्रगण चित्रकुमार और संतोष कुमारी पत्नी चित्रकुमार गाली गलौज करते हुए आए। पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके ऊपर फावड़े से हमला कर दिया। जिससे वह लहुलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment