महिला थाना में मनाया गया मदर्स डेः थाना प्रभारी रितु तोमर का किया सम्मान

हाथरस अखिल भारतीय वाष्र्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला थाना पहुंचकर महिला थाना प्रभारी रितु तोमर का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान संस्था की महिलाओं ने केक काटकर मदर्स डे मनाया।
कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रभारी रितु तोमर ने कहा कि मां का सम्मान किसी एक दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि हर दिन मां का ही होता है। उन्होंने कहा कि आज मदर्स डे के अवसर पर सभी माताओं को उनकी ओर से शुभकामनाएं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय वाष्र्णेय महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष कल्पना वाष्र्णेय, डिम्पल वाष्र्णेय, श्वेता वाष्र्णेय, प्रियांशी वाष्र्णेय, पूनम वाष्र्णेय, रेनू वाष्र्णेय, पूजा वाष्र्णेय, कुसुम वाष्र्णेय, मंजू वाष्र्णेय, मधु वाष्र्णेय, लक्ष्मी वाष्र्णेय, सुनीता वाष्र्णेय, चित्रा वाष्र्णेय, आशु वाष्र्णेय, गीता वाष्र्णेय, नीलम वाष्र्णेय एवं अंजू वाष्र्णेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment