हाथरस शहर को भीषण जाम की समस्या से स्थायी मुक्ति दिलाने हेतु रिंग रोड के निर्माण की मांग को लेकर सामाजिक संस्था मानव कल्याण द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया है।
मांग पत्र में मानव कल्याण सामाजिक संस्था के संस्थापक राजीव वाष्र्णेय एवं मुख्य संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश बल्लभ वशिष्ठ द्वारा कहा गया है कि ब्रज क्षेत्र का ऐतिहासिक नगर हाथरस वर्तमान में तीव्र औद्योगिक और व्यावसायिक विकास की ओर अग्रसर है, परन्तु शहर की यातायात व्यवस्था एक गम्भीर चुनौती बन चुकी है। उन्होंने कहा है कि यातायात का अत्यधिक दबाब-हाथरस राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रान्तीय राजमार्गों के मिलन बिन्दु पर स्थित है। आगरा अलीगढ़ (एनएच-509) और मथुरा-बरेली मार्ग शहर के मुख्य बाजारों और रिहायशी इलाकों के बीच से होकर गुजरते हैं। इस कारण भारी मालवाहक वाहन (ट्रक और ट्रेलर) चैबीसों घण्टे शहर के अन्दर से निकलते हैं।
संस्था के जिलाध्यक्ष नारायण लाल, जिला महामंत्री कन्हैया वाष्र्णेय एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र वाष्र्णेय ने बताया कि जाम की गम्भीर समस्या- शहर के मुख्य चैराहे जैसे कि सादाबाद गेट, अलीगढ़ रोड और आगरा रोड दिन में अधिकांश समय जाम की चपेट में रहते हैं। इससे न केवल स्थानीय निवासियों का कीमती समय नष्ट होता है, बल्कि एम्बूलैन्स और दमकल जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
संस्था के उपाध्यक्ष बालप्रकाश वाष्र्णेय, युवा नगर अध्यक्ष कृष्णा शर्मा पहलवान ने बताया कि वायु एवं ध्वनि प्रदूषण- हजारों भारी वाहनों के शहर के बीच से गुजरने के कारण प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
संस्था के जिला कोषाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल दाल वाले एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयपाल सिंह चैहान ने बताया कि दुर्घटनाओं का भय- भारी वाहनों के शहर के भीतर प्रवेश से आये दिन छोटी-बड़ी सड़क दुर्घनायें होती रहती हैं, जिनमें कई बार जनहानि भी उठानी पड़ती है।
मानव कल्याण संस्था की माँग है कि स्थायी समाधान एंव समस्याओं के स्थायी निस्तारण हेतु हाथरस में रिंग रोड का निर्माण अत्यन्त आवश्यक है। प्रस्तावित मास्टर प्लान में संज्ञान में लाना है कि हाथरस के मास्टर प्लान में रिंग रोड का प्रावधान पहले से ही विचारणीय है। यदि इस परियोजना को गति देकर शीघ्र धरातल पर उतारा जाये, तो बाहर से आने वाला यातायात शहर के बाहर-बाहर निकल जायेगा। विकास की गति- रिंग रोड बनने से शहर का विस्तार होगा, नये व्यावसायिक केन्द्र विकसित होंगे और हाथरस का प्रसिद्ध हींग उद्योग एवं अन्य स्थानीय व्यवसायों को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा गया है कि जनता के व्यापक हित को देखते हुए हाथरस रिंग रोड परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर इसके निर्माण हेतु सम्बन्धित विभाग को बजट आवंटन व त्वरित कार्यवाही के निर्देश दें।
मांग करने वालों में राजीव वाष्र्णेय संस्थापक/अध्यक्ष, संरक्षक व वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश बल्लभ वशिष्ठ, राजेन्द्र वाष्र्णेय जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कन्हैया वाष्र्णेय जिला महामंत्री, अंकित वाष्र्णेय उपाध्यक्ष, बालप्रकाश वाष्र्णेय जिला उपाध्यक्ष, जयपाल सिंह चैहान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्णा शर्मा युवा नगर अध्यक्ष, नरेश अग्रवाल नगर अध्यक्ष, कृष्णगोपाल (के.जी) नगर महामंत्री, नवीन सबलोक उपाध्यक्ष, पुनीत पोद्दार नगर कोषाध्यक्ष आदि प्रमुख है।












