रंजिश में दलित महिला एवं पुत्र को पीटा, जाति सूचक गालियों से किया अपमानित

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव बनवारीपुर में नामजदों ने रंजिश के चलते दलित मां बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता को जाति सूचक गालियों से अपमानित किया । पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बनवारीपुर निवासी पीड़िता लक्ष्मी देवी पत्नी संजय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव के ही रहने वाले ठाकुर यतेन्द्रपाल सिंह पुत्र रघुराज सिंह रंजिश मानते हुए अपनी पत्नी ममता देवी व पुत्री अँजली उर्फ शिवानी कुमारी और मौहल्ले का ही रहने वाला मनमोहन पुत्र ललित कुमार ने मेरे घर में आए। मेरे पुत्र हिमान्शू उम् 12 वर्ष और मुझे मारते हुए रोड पर ले आए । पीड़िता की चीखपुकार सुनकर मौहल्ले के अमृतपाल बाल्मिकी निकलकर आये और भी लोग आ गये सबने मुझे बचाने की कोशिश की तो उक्त लोगो ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर माँ बहन की गालियाँ दी । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment