शातिर कलुआ दो किग्रा से अधिक गांजा सहित दबोचा

कोतवाली पुलिस ने एक युवक को दो किग्रा से अधिक गांजा सहित दबोचकर विधिक कार्रवाइ की है।
शनिवार को प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी के अनुसार पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार एएसपी रामानंद कुशवाह तथा सीओ हिमांशु माथुर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान वह संदिग्ध वाहन एवं सदिग्ध व्यक्ति चैकिंग में मय हमराह और फोर्स के मामूर थीं तभी उन्हें सटीक सूचना मिली कि सठिया मोड़ से बनगढ़ की तरफ से जाने वाले मार्ग पर एक युवक कुछ नशीला पदार्थ (गांजा) बेचने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए भाग रहे युवक को दौड लगाकद दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने उसके कब्जे से दो किलो दो सौ ग्राम नशीला पदार्थ(गांजा) बरामद किया। पुलिस ने अरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की है । पूछताछ में पकडे गये अरोपी ने पुलिस को अपना नाम और पता करन उर्फ कलुआ पुत्र वीरेन्द्र सिंह उर्फ गवन्डर सिंह निवासी ग्राम बरसै बताया है। वहीं पुलिस ने बताया कि अरोपी करन उर्फ कलुआ उपरोक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है। जो पूर्व में भी जेल भेजा जा चुका है। जिसके विरूद्ध जनपद हाथरस व अन्य जनपद में हत्या, एनडीपीएस अधिनियम, चोरी, जुआ अधिनियम, गैगस्टर आदि जैसी संगीन धाराओ में करीब एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। अरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी मय टीम के मौजूद थीं।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment