भाजपा सदर विधायक अंजुला माहौर की विधायक निधि से निर्मित महाराणा प्रताप चैक पर

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर भाजपाइयों ने किया स्मरणः माल्यार्पण

हाथरस आगरा अलीगढ़ बाईपास नगला भुस तिराहे पर हाथरस सदर विधानसभा क्षेत्र की सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर की विधायक निधि से निर्मित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी चैक एवं प्रतिमा पर आज महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर उनका स्मरण किया गया।
यह गौरवपूर्ण कार्य पिछले वर्ष पूर्ण कराया गया था, जिसकी मांग क्षत्रिय समाज द्वारा आजादी के बाद से विभिन्न जनप्रतिनिधियों के समक्ष समय-समय पर उठाई जाती रही थी।
सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने उक्त विषय को गंभीरता से लेते हुए हाथरस में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा एवं चैक का निर्माण कराकर जनभावनाओं का सम्मान किया है।
आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चैहान (आगरा), सांसद अनूप प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सांसद प्रतिनिधि ठा. राजेश सिंह गुड्डू, बृजेश चैहान, योगेंद्र गहलोत, नीरेश सिंह, अंकुर सिसोदिया, श्रीमती ललिता सेंगर, अंकित गौड़, रामवीर सिंह भैयाजी, देवेंद्र चैहान, भूपेंद्र चैहान, भीकम सिंह चैहान, तपन जौहर, मथुरा प्रसाद गौतम, सूरज शाह, राजेंद्र धाकरे, विवेक गुप्ता एवं विशेष कर्दम सहित सभी जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment