
सिकन्द्राराऊ थाना हसायन क्षेत्र के गांव कोड़रा में महिला को मारपीट कर नामजद उसके घेर में बंधी एक दर्जन बकरियों को चोरी कर ले गए। पीड़िता ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव कोड़रा निवासी गुड्डी देवी पत्नी भीमसैन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके घेर में बकरियां बंधी हुई थी और वह घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव के ही सुल्तान सिंह, राजवीर, दिनेश कुमार पुत्रगण भरत सिंह घेर में बंधी एक दर्जन बकरियों को चोरी कर ले जा रहे थे। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए घेर में बंधी एक दर्जन बकरियों को चुराकर ले गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।












