तिराहा बाजार में कूड़े से भरी नगर पालिका की ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढे में फंसी

ट्रैक्टर ट्रॉली के गड्ढे में फंस जाने से बाजार में लगा जाम:जे सी बी मशीन से निकाला

सिकंदराराऊ । हर घर जल योजना के तहत कस्बा में पाइप लाइन बिछाने को लेकर कार्यदायी संस्था द्वारा सड़के खोदी गई हैं। अब ये सड़के लोगों के लिए नासूर बनती जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका के सफाई कर्मी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर बाजार से कूड़ा उठाने को तिराहा बाजार के समीप पहुंचे । तभी ट्रैक्टर ट्रॉली पाइप लगाई बिछाने को खोदी सड़क के गड्ढे में फंस गई। जिससे बाजार में घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही । बाद में ट्रैक्टर ट्रॉली को जे सी बी मशीन की मदद से गड्ढे से निकाला गया ।

कस्बा में हर घर जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने को लेकर सड़के खोदी जा रही हैं। पाइप लाइन बिछाने के बाद कार्यदायी संस्था द्वारा सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जिसके चलते सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सोमवार की सुबह नगर पालिका के सफाई कर्मी बाजार में पड़े कूड़े को उठाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंचे। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली तिराहा बाजार के निकट पहुंची । तभी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर हो रहे गहरे गड्ढे में अचानक फंस गई । ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को निकालने का भरकस प्रयास किया । किंतु कोई सफलता नहीं मिली । कूड़े से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के गड्ढे में फंस जाने के कारण बाजार में जाम की स्थिति हो गई । घंटों बाद नगर पालिका से जे सी बी मशीन को लाया गया । जिसकी मदद से गड्ढे में फंसे ट्रैक्टर ट्रॉली को निकाला गया । ट्रैक्टर ट्रॉली के निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment