दंपती को मारपीट कर किया घायल


सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला आल में नामजदों ने एक दंपती को पीटकर कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में एक महिला समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला आल निवासी पीड़ित हितेंद्र कुमार पुत्र गुलाब सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव के ही वीरेंद्र पुत्र कुंवरपाल ,शिवकुमार पुत्र गुलाब सिंह,सर्वेश पत्नी शिवकुमार बिना वजह गाली गलौज करते हुए आए । जब दंपती ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से दंपती पर हमला कर दिया। जिससे दंपती घायल हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment