चोरों ने मकान को बनाया निशाना, स्वर्ण आभूषण एवं नगदी की पार


सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव जिमिसपुर में चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बना लिया। चोर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे स्वर्ण आभूषण एवं नगदी चुराकर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव जिमिसपुर निवासी महेश चंद्र पुत्र पोची लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 30 अप्रैल की शाम 7 बजे करीब अपने परिवार समेत एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पिलुआ जनपद एटा में गया था। रात्रि 11:45 बजे करीब जब वह वापस घर लौटे तो घर के दरवाजे की कुंडी टूटी पड़ी थी । अंदर कमरे में सामान बिखरा हुआ पड़ा था। इस दौरान मौका पाकर चोर घर में प्रवेश कर गए। चोर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे स्वर्ण आभूषण एवं नगदी को चोरी कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment