
सिकंदराराऊ । रिश्तेदारों को छोड़कर आ रहे क्षेत्र के गांव नगला सरदार निवासी कार सवार युवक को रंजिश के चलते नामजद ने तमंचे के बल अगसोली चौराहे के पास उसकी गाड़ी रोककर मारपीट कर दी और बाद में तमंचा लहराते हुए उसका पीछा भी किया गया। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला सरदार निवासी विकास परमार पुत्र विनोद परमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 30 अप्रैल की शाम 6 बजे करीब अपने मामा के लड़के और उसकी पत्नी को कार में बैठाकर क्षेत्र के गांव टीकरी कला छोड़ने जा रहा था। जब वह अगसोली चौराहे पर पहुंचा । तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव माधुरी निवासी विष्णु यादव पुत्र उपेंद्र यादव बाइक पर आया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पीड़ित को तमंचा दिखाया और गाड़ी का दरवाजा खोल दिया। आरोपी ने तमंचे के बल पर पीड़ित को गाड़ी से बाहर खींचकर मारपीट की। पीड़ित किसी तरह खुद को छुड़ाकर गाड़ी में बैठकर गांव पचों की तरफ भागा। आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर तमंचा लहराते हुए विकास का पीछा करने लगा और उसे धमकी दी। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












