विजय शर्मा उर्फ बैंजू पंडित हाथरस के जिला अध्यक्ष मनोनीत, जोरदार स्वागत


राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी (उत्तर प्रदेश) ने संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। पार्टी नेतृत्व ने विजय कुमार शर्मा उर्फ बैंजू पंडित पर भरोसा जताते हुए उन्हें हाथरस जिले की कमान सौंपी है। मनोनयन की सूचना मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

रविवार को नियुक्ति की औपचारिक घोषणा के बाद नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के गुनगुन एन्क्लेव स्थित निज निवास व कार्यालय पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच कार्यकर्ताओं ने उन्हें मालाओं से लाद दिया। समर्थकों ने पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए इसे संगठन की मजबूती के लिए बड़ा कदम बताया। ​स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से ​गौरव पाठक, ​चंद्रपाल शर्मा, ​पवन कुमार शर्मा (अधिवक्ता),​विद्यानिवास उपाध्याय, ​देवेश पचौरी नहलोई, ​ललित मोहन शर्मा, ​सहित दर्जनों लोगों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। बैंजू पंडित ने ​मीडिया से रूबरू होते हुए विजय कुमार शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य जिले में ‘राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी’ की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment