सासनी में विहिप-बजरंग दल ने बांटा प्रसाद, बुद्ध पूर्णिमा शनि देव स्थापना दिवस पर हुआ विशाल आयोजन


मुहल्ला छिपैटी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बुद्ध पूर्णिमा और शनि देव महाराज के स्थापना दिवस के अवसर पर भंडारा प्रसाद वितरण का धार्मिक आयोजन किया गया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भक्तिमय माहौल के बीच देर शाम तक चले इस भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विहिप प्रखंड अध्यक्ष योगेश वाष्र्णेय के नेतृत्व में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान विहिप जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने कहा कि भगवान बुद्ध शांति और अहिंसा के प्रतीक हैं। उनके विचार आज के युग में भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके मार्ग पर चलकर समाज में समरसता और बंधुत्व की भावना को मजबूत करना चाहिए, वहीं प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा ने शनि देव स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमें अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ते हैं। उन्होंने संगठन की एकजुटता और सेवा भाव पर विशेष बल दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभालने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग, सचिन भार्गव, भारतीय किसान संघ महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चैधरी माधवी सिंह सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक और विहिप तथा बजरंगदल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment