सासनी के पूर्व चेयरमैन की फोटो से छेड़छाड़, वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष पर लगाया आरोप, की शिकायत

चार दिसंबर 2021 में दिवंगत हुए पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. जगदीश कुमार शर्मा का फोटो अशोभनीय तरीके से इंस्टाग्राम पर अपलोड करने पर दिवंगत चेयरमैन के पुत्र ने नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार वाष्र्णेय के खिलाफ अपने पिता की छबि को धूमिल करने का अरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कुछ दिन पहले नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार वार्ष्णेय ने पूर्व चेयरमैन जगदीश प्रसाद शर्मा का एआई से बना फोटो अशोभनीय तरीके से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।
सासनी के की तस्वीर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से की गईं छेड़छाड़ ने तूल पकड़ लिया है। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस और साइबर अपराध शाखा में की गई है। बता दें कि पूर्व चेयरमैन का निधन चार दिसंबर 2021 को हुआ था। कुछ दिन पहले नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार वाष्र्णेय ने उनका फोटो अशोभनीय तरीके से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। यह फोटो एआई से जारी किया गया था। लोगों ने जब इसकी निंदा करनी शुरू कर दी। जगदीश शर्मा के पुत्र राजीव कुमार शर्मा ने इसकी शिकायत की। उन्होंने कोतवाली में की गई शिकायत में कहा है कि नगर पंचायत कार्यालय को दुकान दर्शाकर चेयरमैन ने नीलामी करने का प्रयास किया था, जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इसी वजह से उनके परिवार और ईमानदार पिता की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। कोतवाली प्रभारी श्रीमती विपिन चैधरी ने इसकी जांच साइबर अपराध शाखा से कराने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि मामले की जांच कराई जा रही है, दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर चेयरमैन राजीव कुमार वार्ष्णेय का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं है। अगर इस तरह का कृत्य हुआ है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment