ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

हाथरस। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस के मासिक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस के मासिक निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे, सशस्त्र बलो की तैनाती, अग्निशमन उपकरणों आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे संचालित पाये गये। निरीक्षणोपरांत भ्रमण पंजिका पर हस्ताक्षर किये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक, प्रभारी अधिकारी निर्वाचन, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment