
हाथरस।मेधावी छात्राओं का सम्मान करते हुए पुलिस अधीक्षक ने इंटरमीडिएट टॉपर्स को सम्मानित किया गया। बेटियों ने मान बढाते हुए गौरवान्वित किया है और इंटरमीडिएट टॉपर्स को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कार एवं शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाने व मेधावी छात्राओं का सम्मान कर उत्साहवर्धन किया है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपदीय टॉपर रही छात्रा कु. दीक्षा (शिवाय इण्टर कॉलेज सादाबाद) , कु.मीरा(एस. एन.एस.बी.डी.इण्टर कॉलेज मेण्डू ) को महिला थाना में सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। कु.दीक्षा द्वारा 94.20 प्रतिशत अंक व कु.मीरा द्वारा 89.40 प्रतिशत मार्कस प्राप्त किए है ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा का उच्च प्रदर्शन कर रही हैं। शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाता है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति प्रदान करता है। छात्राओं को आगे भी इसी प्रकार परिश्रम करते रहने, उच्च लक्ष्य निर्धारित करने एवं निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से संवाद करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें उनके करियर के प्रति मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार क्षेत्र का चयन करने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर छात्राओं के अभिभावकों एवं गुरुजनों की भी सराहना की गई, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की। छात्राओं ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं नियमित अध्ययन को दिया।
समारोह के दौरान सभी छात्राओं के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की गई।कार्यक्रम के अंत में सभी व्यक्तियों द्वारा छात्राओं की उपलब्धि की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।









