
हाथरस जनपद बनने के बाद से जनपद के ट्रांसपोर्ट व्यापारियों द्वारा शासन प्रशासन से पिछले कई वर्षों से ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना के लिए की जा रही मांग के तहत अब ट्रांसपोर्ट नगर बनने की उम्मीद है जगी है और आज परिवहन अधिकारियों के साथ ट्रांसपोर्ट व्यापारियों द्वारा शहर के मथुरा रोड पर जमीन का मुआयना किया गया है।
ट्रांसपोर्ट नगर की मांग को लेकर ट्रांसपोर्ट व्यापारियों द्वारा पिछले कई वर्षों से ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित किए जाने की मांग शासन प्रशासन के समक्ष उठाई जा रही थी। वही ट्रांसपोर्ट नगर की मांग को लेकर विधानसभा में भी उक्त प्रश्न को उठाया गया था। लेकिन अब लगता है कि ट्रांसपोर्ट व्यापारियों की मेहनत अब रंग ला रही है और आज ट्रांसपोर्ट व्यवसाईयों ने एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद के साथ ट्रान्सपोर्ट नगर के लिये जमीन का मुआयना ग्राम नहरोई के बम्बा के किनारे किया गया है। सभी ट्रान्सपोर्टरों में उक्त स्थल को चयनित करने पर भारी खुशी की लहर है, क्योंकि यह जमीन शहर के बहुत नजदीक है और वाईपास से भी बहुत अच्छी कनैक्टिविटी है।
ट्रांसपोर्ट व्यवसाईयों ने प्रदेश सरकार से अनुरोध है किया है कि जल्द से जल्द इसी जमीन पर ट्रान्सपोर्ट नगर स्वीकृत कर निर्माण कराया जाये और सभी ट्रान्सपोर्टर भी उक्त स्थल पर ट्रान्सपोर्ट नगर निर्माण कराने हेतु सहमत हैं।
ट्रांसपोर्ट नगर हेतु जमीन का स्थलीय मुआयना करने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ट्रान्सपोर्टर संगठन के जिलाध्यक्ष एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नवजोत शर्मा, जिला सचिव अमित बंसल, जिला महासचिव व एआईएमटीसी के मैनेजमेंट कमेटी सदस्य राहुल गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अरून जैन, राजू मलिक, जिला संगठन मंत्री रामकुमार गौड़, सुमित बंसल, नीतेश गुप्ता, प्रदीप सारस्वत, राकेश सारस्वत आदि मौजूद थे।









