किशोरी को ले गया युवक,रिपोर्ट

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। पीड़िता किशोरी के पिता ने नामजद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 10 अप्रैल की सुबह 5 करीब उसकी 15 वर्षीय पुत्री को शिवम कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी गांव नगला शंकर अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment