एसडीएम ने नामित सभासदों को दिलाई शपथ, नगर पंचायत कार्यालय में हुआ शपथ ग्रहण समारोह सदर विधायक रही मौजूद

नगर पंचायत कार्यालय में तीन नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। एसडीएम नीरज शर्मा ने तीनों नवनियुक्त सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मंगलवार दोपहर एसडीएम नीरज शर्मा ने सभासदों से नगर के विकास और जनहित के कार्यों में पूरी निष्ठा से योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विधायक अंजुला सिंह माहौर ने नवनियुक्त सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और नगर की समस्याओं का समाधान करना होना चाहिए। नगर पंचायत चेयरमैन राजीव वार्ष्णेय और अधिशासी अधिकारी (ईओ) विकास जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. विकास सिंह, रिक्की गुप्ता, भानू प्रताप सिंह, आकाश वार्ष्णेय, सुरेंद्र वार्ष्णेय, अविनाश तिवारी, राजू सेठ, दीपेश वर्मा, अमरदीप और रजनेश कुशवाहा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों ने नवनियुक्त सभासदों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन राजीव वार्ष्णेय ने सभी नवागंतुक सदस्यों का आभार व्यक्त किया और नगर के चहुंमुखी विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment