हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया किशोर, दर्दनाक मौत, घर की छत पर काम करते समय हुई घटना परिजनों में मचा कोहराम

गांव नगला भीका में छत पर काम करते वक्त एक किशोर को हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार नगला भीका निवासी तुफैल का करीब चैदह वर्षीय पुत्र यामीन मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन काफी नीचे और मकान के बेहद करीब थी। काम के दौरान तुफैल का शरीर अनजाने में लाइन के संपर्क में आ गया और वह करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि तुफैल बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाने लगे। जहां रास्ते में तुफैल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव वालों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और दुख है। ग्रामीणों का आरोप है कि घरों के ऊपर से गुजरने वाली ये हाईटेंशन लाइनें अक्सर हादसों को दावत देती हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा इनकी शिफ्टिंग या सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इस दुखद हादसे के बाद जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment