प्राथमिक विद्यालय डेंगरा में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

हाथरस। विकास खंड मुरसान के प्राथमिक विद्यालय डेंगरा में राष्ट्रीय बाल्य स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। टीम द्वारा बच्चों की हाइट व वेट का मापन करने के बाद आंख, कान, दांतों और रक्ताल्पता की जांच की गई साथ ही बच्चों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई।। प्रधानाध्यक विनेश कुमार ने अभिभावकों से बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बच्चों की शारीरिक स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की।उन्होंने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इस अवसर पर डॉ. सौरभ उपाध्याय, डॉ. सौरवेंद्र सिंह, पिंकी, प्रद्युम्न, श्याम सिंह सहायक अध्यापक, सुनीता कुमारी शिक्षामित्र के अलावा बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment