
हाथरस। शहर के जामा मस्जिद चौराहा भारत कलर लैब पर भीषण गर्मी में प्यासे मुसाफिरों को युवा जोश चेरिटेबल सोसाइटी संस्था ने शीतल मीठे पेयजल की प्याऊ लगवाई गई, जिससे राहगीरों को गर्मी में भारी राहत मिली।
भीषण गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है और 44 डिग्री तापमान में झुलसाती लू के थपेड़े लग रहे हैं। इतना ही नहीं इस भीषण गर्मी से बच्चे, क्या बड़े भी परेशान हैं। सुबह से शुरू हुई प्याऊ पर नींबू और रूहअफजा का ठंडा शर्बत राहगीरों, रिक्शा चालकों और मजदूरों को पिलाया गया। ग्रुप के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय ने बताया कि गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है।स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने युवा जोश ग्रुप के इस प्रयास की सराहना की। एक ऑटो चालक संजीव ने कहा कि धूप में गला सूख जाता है। यहाँ ठंडा शर्बत पीकर जान में जान आ गई। भगवान इन बच्चों को खुश रखे।
ऐसे कठिन और संवेदनशील समय में समाज सेवा के लिए समर्पित युवा जोश ग्रुप संस्था एक बार फिर मानवता की मिसाल बनकर सामने आयी। चलते राहगीरों की खाली बोतलों को भर-भरकर उन्हें राहत पहुंचाने का काम किया । मानो तपती दोपहर में किसी ने जीवन की ठंडी फुहार दे दी हो। इस सेवा कार्य में संस्था के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले, रमन गुप्ता भारत कलर लैब, विवेक महाजन शहर अध्यक्ष भाजपा, अनिल गुप्ता, स्वदेश वार्ष्णेय, डॉ. इंद्र वार्ष्णेय, तेजस , प्रभाकर और शिवंम शर्मा आदि सदस्यों का सहयोग रहा।












