
सिकंदराराऊ । जनपद एटा के मारहरा से मैच खेलने को आए एक युवक को नामजद ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में एक नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनपद एटा के मारहरा निवासी अरुण भारद्वाज पुत्र कृष्ण भारद्वाज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह क्रिकेट मैच खेलने को सिकंदराराऊ आया हुआ था । मैच के दौरान अब्दुल्ला निवासी सिकंदराराऊ ने अपने तीन साथियों के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।












