वाहन ने मारी बाइक में टक्कर, युवक हुआ अचेत : बाइक ,मोबाइल एवं नगदी पार

सिकंदराराऊ । एन एच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव सराय के निकट एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक बेहोश हो गया और होश आने पर उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा 22 हजार रुपये नकद गायब मिले। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है ।
जनपद अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र के गांव खरगूपुरा निवासी पीड़ित ज्ञानेन्द्र पुत्र रामसिंह 20 अप्रैल की रात्रि 2:30 बजे करीब कस्बा में स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था । जैसे ही वह गांव सराय के पास पहुंचा । तभी तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में ज्ञानेन्द्र सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। जब वह होश में आया तो उनकी मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और लगभग 22 हजार रुपये नकद मौके से गायब थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment